गाजियाबाद की बिजली शाहबेरी समेत कई इलाकों को नहीं जाएगी
-शाहबेरी में नया विद्युत उपकेंद्र तैयार, इस सप्ताह शुरू होगा - विजयनगर के तीन इलाकों

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गाजियाबाद की बिजली शाहबेरी समेत ग्रेटर नोएडा के अन्य इलाकों को नहीं जाएगी। शाहबेरी में 20 एमवीए की क्षमता वाला नया विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गया है। विद्युत उपकेंद्र इस सप्ताह शुरू हो जाएगा। फिलहाल परीक्षण चल रहा है। शाहबेरी जाने वाली बिजली विजयनगर के तीन इलाकों में जाएगी।
ट्रांसफार्मर की स्थिति
सुदामापुरी में 10 एमवीए की तीन ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर की बिजली विजयनगर क्षेत्र में जाती है, जबकि 10-10 एमवीए के अन्य ट्रांसफार्मर से बिजली शाहेबरी और ग्रेटर नोएडा के अन्य इलाकों में जा रही है।इस कारण विजयनगर में हमेशा बिजली संकट रहता था। गर्मी के दिनों में स्थिति ज्यादा खराब रहती है। रोजाना चार से पांच घंटे की बिजली कटौती के चलते लोग परेशान रहते थे।बिजली कटौती से नाराज लोग विद्युत उपकेंद्रों पर हंगामा करते हैं।
विद्युत विभाग की जानकारी
विद्युत विभाग जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि
शाहबेरी में नया विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गया है। उस पर परीक्षण चल रहा है। विद्युत उपकेंद्र चालू होने से वहां की आपूर्ति अन्य फीडर से होगी। शाहबेरी की आपूर्ति बंद होने से सुदामापुरी की बिजली अकबरपुर बहरामपुर और बाघू को जाएगी। उन्होंने बताया करीब 25 हजार की आबादी को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। ओवरलोड की समस्या भी खत्म हो जाएगी। शाहेबरी विद्युत उपकेंद्र इस सप्ताह शुरू हो जाएगा।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


