
दो नए चैंबर बनने से मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी, जल्द निपटाई जाएंगी फाइलें
सहूलियत- परिवार परामर्श केंद्र में दो नए चैंबर बनने से ज्यादा मामलों की होगी काउंसलिंग- एक नए चैंबर में शुरू हुई सुनवाई, जल्द ही दूसरे में की जाएगी काउंसलर की व्यवस्था - केंद्र में ज्यादा फाइलें होने...
सहूलियत - परिवार परामर्श केंद्र में दो नए चैंबर बनने से ज्यादा मामलों की होगी काउंसलिंग - एक नए चैंबर में शुरू हुई सुनवाई, जल्द ही दूसरे में की जाएगी काउंसलर की व्यवस्था - केंद्र में ज्यादा फाइलें होने से मामलों की सुनवाई में लगता है समय वंदना श्यारौलिया गाजियाबाद। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए दो नए चैंबर बनाए गए हैं। एक नए चैंबर में सुनवाई भी शुरू हो चुकी है। दो-तीन दिन में दूसरे चैंबर में भी सुनवाई शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले केंद्र में तीन चैंबर थे जिनमें मामलों की सुनवाई की जाती थी।
इसके साथ केंद्र प्रभारी के चैंबर में भी सुनवाई की जाती है। दो नए चैंबर बनने से मामलों की काउंसलिंग जल्दी करने में मदद मिलेगी। परिवार परामर्श केंद्र में सुबह से काउंसलिंग के लिए दंपतियों की भीड़ लगनी शुरु हो जाती है। हर दिन लगभग 70 से 80 मामलों की काउंसलिंग की जाती है। काउंसलिंग के लिए दंपतियों को घंटों-घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। केंद्र प्रभारी पुष्पा सिंह ने बताया कि काउंसलिंग करते करते शाम के छह बज जाते हैं। फाइलें ज्यादा होने की वजह से दंपतियों को अगली तारीख भी लंबी दी जाती है। दो नए चैंबर बनने से मामलों की सुनवाई जल्दी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ दंपतियों को घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। ------------------ निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ: परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी पुष्पा सिंह ने बताया कि दोनों नए चैंबरों का निर्माण कार्य काफी दिन पहले पूरा हो चुका है। एक चैंबर के लिए काउंसलर की व्यवस्था करके सुनवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि दूसरे चैंबर में अभी काउंसलर की व्यवस्था नहीं हुई है। दो-तीन दिन में काउंसलर की व्यवस्था कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक चैंबर में 20 से 25 फाइलों की सुनवाई की जाती है। हर चैंबर में प्रतिदिन 10 मामलों की सुनवाई के आदेश हैं। ----------------- दोनों चैंबर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। एक चैंबर में काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। दूसरे चैंबर के लिए अभी काउंसलर नहीं मिला है। उसमें भी जल्द ही काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। दो नए चैंबर बनने से मामलों की काउंसलिंग करने में मदद मिलेगी। - पुष्पा सिंह, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र (महिला थाना)। -वंदना

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




