Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNephew Attacks Uncle with Machete Over Land Dispute in Ghaziabad
फरसे से हमला कर चाचा को लहूलुहान किया

फरसे से हमला कर चाचा को लहूलुहान किया

संक्षेप:

गाजियाबाद के अटौर गांव में जमीन बेचने को लेकर विवाद के दौरान भतीजे मोहित ने चाचा योगेंद्र पर फरसे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मोहित फरार हो गया है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Dec 10, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के अटौर गांव में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में भतीजे नेही चाचा पर फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुरी तरह लहूलुहान हुए चाचा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गांव अटौर निवासी मोहित रेपिडो बाइक चलाता है, जबकि उसके पिता बालकिशन और चाचा योगेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे मोहित और उसके पिता बालकिशन के बीच जमीन बेचकर रकम देने को लेकर कहासुनी हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहित पिता पर लगातार दबाव बना रहा था। शोर-शराबा सुनकर योगेंद्र सिंह दोनों को शांत कराने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में भड़ककर मोहित घर में रखा फरसा उठा लाया और बीच-बचाव कर रहे चाचा योगेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर फरसा लगने से योगेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद मोहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बालकिशन ने घायल भाई को गंभीर हालत में नवीन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।