युवक के सीने में पेचकस घोंपा

Mar 08, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक युवक को उसके पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज के विरोध पर पेचकस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

युवक के सीने में पेचकस घोंपा

मोहल्ले में रहने वाले आरोपी ने वारदात की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा युवक के सीने में पेचकस घोंपने का मामला सामने आया है। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।नूरनगर निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते छह मार्च की शाम करीब सात बजे उनके पति राजू घर से सामान लेने के लिए आंबेडकर चौक पर गए थे।

इसी दौरान वहीं रहने वाला सोहित उर्फ पिंटू उनसे गाली-गलौज करने लगा। पति ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनके सीने में पेचकस से हमला कर दिया। हमले में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल-112 पर दी। इसके बाद परिजन उनके पति को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि घटना के दौरान सोहित ने उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में बबीता ने सात मार्च को नंदग्राम थाने में शिकायत दी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।