Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNeighbor Assaults Mechanic and Brothers Over Parking Dispute in Loni
मैकेनिक और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट 

मैकेनिक और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट 

संक्षेप:

लोनी के पावी सादकपुर गांव में एक बाइक मैकेनिक समीर और उसके दो भाइयों के साथ पड़ोसी अशरफ ने मारपीट की। यह घटना बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन पुलिस ने...

Sep 12, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी। लोनी थानाक्षेत्र में बाइक मैकेनिक और उसके दो भाइयों के साथ पड़ोसी ने मारपीट कर दी। पावी सादकपुर गांव निवासी समीर की अशोक विहार कॉलोनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। समीर ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके दो छोटे भाई साद और सुहैल खाना लेकर दुकान पर आए थे। पड़ोस में बाइक रिपेयरिंग करने वाले अशरफ से इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है अशरफ व उसके छह साथियों ने उन्हें व भाइयों को बुरी तरह पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। समीर के पिता हामिद ने शुक्रवार को डीसीपी ग्रामीण से मिलकर शिकायत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीपी के आदेश पर पुलिस छानबीन कर रही है।