Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNational Women s Weightlifting League 270 Girls from 23 States Shine in Modinagar
वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग के दूसरे दिन 53 और 58 किग्रा वर्गों में खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग के दूसरे दिन 53 और 58 किग्रा वर्गों में खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

संक्षेप:

मोदीनगर के काजमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, खिलाड़ियों ने 53 और 58 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

Jan 10, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- मोदीनगर के काजमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी ले रहीं है भाग मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित काजमपुर गेट के पास बैंक्वेट हॉल में चल रही चार दिवसीय वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग में शनिवार को दूसरे दिन 53 और 58 किग्रा वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। वुमेंस वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 53 और 58 किलोग्राम वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। यूथ सेक्शन 53 किग्रा वर्ग में एनसीओई की निशा ने 140 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शिवानी शर्मा ने रजत और पूनम पटेल में कांस्य पदक जीता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा जूनियर सेक्शन 53 किग्रा वर्ग में गुजरात की विद्या शर्मा ने 166 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक और अरुणाचल प्रदेश की पिपी यांगफो ने 157 किलोग्राम के साथ रजत और शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। यूथ सेक्शन 58 किग्रा वर्ग में ओडिशा की अंकिता प्रधान ने 168 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण इसके अलावा इसी भारवर्ग के जूनियर और सीनियर सेक्शन में असम की ऐसांगफा गोगोई ने 187 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और द्रोणाचार्य अवार्डी पाल सिंह संधू , डॉ. पवन सिंघल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के चेक और पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बोलते हुए सहदेव यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, शक्ति और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह संकेत दिया कि आने वाले समय में भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयां छुएगी।