अ​स्मिता खेलो इंडिया वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का शुभारंभ हुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

मोदीनगर में चार दिवसीय वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का शुभारंभ हुआ। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।

अ​स्मिता खेलो इंडिया वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का शुभारंभ हुआ

- राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी ले रहीं है भाग - ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के पास एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित चार दिवसीय वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री मीराबाई चानू, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, भाजपा नेता डॉ.पवन सिंघल और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच विजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव और कोच विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 राज्यों की कुल 270 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को बालिकाओं की विभिन्न भार वर्ग श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपियन मीराबाई चानू ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।