Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNational Weightlifting Championship in Ghaziabad Featuring Olympian Mirabai Chanu
मोदीनगर में तीन फरवरी से राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी

मोदीनगर में तीन फरवरी से राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी

संक्षेप:

- चैंपियनशिप का तीन फरवरी से 14 फरवरी तक होगा आयोजन - प्रतियोगिता में एशियन

Jan 30, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में यूपी वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आईडब्लूएलएफ राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर और यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप तीन फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होगी। इसमें ओलंपियन मीरा बाई चानू के साथ अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। आयोजक सचिव विजय शर्मा ने बताया कि मोदीनगर स्थित यादव फार्म हाउस में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तीन फरवरी को किया जाएगा और चार फरवरी से प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कुल 885 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें पुरुष और महिला, दोनों वर्ग के मैच खेले जाएंगे। प्रतिदिन 80 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से एशियन चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2012 में जिले में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, 13 साल बाद दोबारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित होगी। जिलाधिकारी को दी चैंपियनशिप की जानकारी: मोदीनगर भाजपा विधायक मंजू सिवाच, ओलंपियन मीरा बाई चानू और कोच विजय शर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देकर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।