Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNational Pharmacist Day Ongoing Struggles and Neglect of Pharmacists in India
गाजियाबाद में पिछले 24 साल से नहीं हुई किसी फार्मासिस्ट की भर्ती

गाजियाबाद में पिछले 24 साल से नहीं हुई किसी फार्मासिस्ट की भर्ती

संक्षेप:

राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस (12 दिसंबर) - फार्मासिस्ट की आपसी लड़ाई संवर्ग को पहुंच रही

Jan 11, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस (12 दिसंबर) - फार्मासिस्ट की आपसी लड़ाई संवर्ग को पहुंच रही नुकसान - अलग-अलग संगठनों की वजह से रिटायर होने वाले संवर्ग के लोगों को भी नहीं मिल रहा सम्मान गाजियाबाद, संवाददाता। पिछले 24 साल से फार्मासिस्टों की भर्ती नहीं होने और लगातार सेवानिवृत्ति से जिले में फार्मासिस्टों को संख्या 85 फीसदी ही रह गई है। सरकार की ओर से फार्मासिस्टों के पदों को भरने के लिए भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाने से संवर्ग को नाराजगी है। स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों का अहम योगदान हैं। डिस्पेंसरी में दवा वितरण से लेकर इमरजेंसी की अधिकतर जिम्मेदारी फार्मासिस्टों पर रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल जिले में 85 से ज्यादा पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष केवल 73 पदों पर ही फार्मासिस्ट काम कर रहे हैं। हर साल एक सो दो लोग रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में संवर्ग की संख्या सिमटती जा रही है। फार्मासिस्ट संवर्ग पिछले 24 वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। वर्ष 2001 के बाद से अब तक एक भी नियमित फार्मासिस्ट की भर्ती नहीं हो सकी है, जिससे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत फार्मासिस्टों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। नई भर्ती न होने के कारण जहां एक ओर पद खाली पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर मरीजों को दवाओं के वितरण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते है फार्मासिस्ट जिस तरह से हर साल संवर्ग के लोग सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकारी सेवा में फार्मासिस्ट का भविष्य खतरे में हैं। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। - एसपी वर्मा, अध्यक्ष, फार्मासिस्ट फेडरेशन स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट को वास्तविक स्थान और अधिकार नहीं दिया गया है। फार्मासिस्टों को दवाई लिखने की अनुमति नहीं दी जा रही। इससे झोलाछाप की संख्या बढ़ रही है। - नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन संवर्ग को केवल तकनीकी कार्यों तक सीमित कर देना उनके ज्ञान और क्षमताओं का अपमान है। डिजिटल हेल्थ मिशन के दौर में फार्मासिस्टों की भूमिका को बढ़ानी चाहिए। - प्रवीण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन