संदिग्ध हालात में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

जेईई मेंस की तैयारी कर रही थी छात्रा 12वीं पास छात्रा पढ़ाई के दबाव और

संदिग्ध हालात में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर कविनगर थानाक्षेत्र के बैंक एनक्लेव में 12वीं पास एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, बैंक एनक्लेव निवासी प्रवीण शर्मा अपने पुत्र के साथ मेरठ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी का करीब दस वर्ष पूर्व कैंसर से निधन हो चुका है। गुरुवार को पिता-पुत्र किसी काम से घर से बाहर गए थे, जबकि उनकी 19 वर्षीय पुत्री व्याख्या शर्मा घर में अकेली थी। शाम को जब पिता और भाई घर लौटे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

व्याख्या का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पिछले तीन दिनों से बीमार भी थी। परिजनों ने बताया है कि वह पढ़ाई के दबाव में थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर छात्रा के मानसिक हालात और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।