Murder Mystery Missing Youth Found Dead Allegations Against Wife and Lover पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsMurder Mystery Missing Youth Found Dead Allegations Against Wife and Lover

पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

ट्रांस हिंडन के लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता युवक योगेश का शव पिलखुवा में मिला। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर योगेश की हत्या की और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 9 Oct 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव पिलखुवा में मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस से बचने के लिए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस महिला और प्रेमी की तलाश कर रही है। मूलरूप से बिजनौर के आजमगढ़ में रहने वाले बृजपाल सिंह ने बताया कि छोटा भाई 34 वर्षीय योगेश पत्नी पूजा के साथ साहिबाबाद में लोकेंद्र कॉलोनी में किराए पर रहता था। योगेश निजी कंपनी में नौकरी करता था। आरोप है कि योगेश की पत्नी के थाना डिबाई बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध थे।

इसका पता योगेश को चल गया था और वह विरोध करता था। बृजपाल के अनुसार, दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। योगेश की पत्नी अक्सर प्रेमी के साथ चली जाती थी। प्रेमी को घर आने से रोकने पर योगेश को धमकी देती थी। बृजपाल का आरोप है कि पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर योगेश को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस और परिवार वालों को गुमराह करने के लिए 24 सितंबर को थाना लिंक रोड में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बृजपाल के अनुसार वह भाई की तलाश में पिलखुवा थाने पहुंचे थे, जहां उनके भाई का शव मिला, जो कंकाल में तब्दील हो चुका था। टीशर्ट के जरिए उसकी पहचान हो सकी, जिस तरह भाई का शव मिला था उससे कुछ दूरी पर ही भाई की बाइक भी खड़ी थी, जिससे भाई की पहचान और अधिक पुख्ता हो गई। उनका आरोप है कि भाई की पत्नी और उसके प्रेमी ने साजिश रचकर उनके भाई की हत्या की है और शव को छुपाने के लिए जंगल में फेंक दिया। शव के अधिकांश हिस्से को जंगली जानवरों ने भी खा लिया था। डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस पुलिस का कहना है कि शव की पहचान भाई ने टी शर्ट देखकर की है, जिसके आधार पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुख्ता पहचान के लिए शव की डीएनए जांच करवाई जाएगी, जिससे भविष्य में गिरफ्तार हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके। इस रिपोर्ट को कोर्ट मेंर्जन जमा किया जाएगा। भाई की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।