Ghaziabad News: व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला
Ghaziabad News: मोदीनगर के गांव गदाना के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर मिला। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के तौर पर हुई, जो आदिल नाम के युवक के साथ मजदूरी करने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को आदिल नाम का युवक भर्ती करके गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी गांव भट्टीपुरा थाना किठौर जिला मेरठ के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक आदिल के साथ मजदूरी करने के लिए आए थे। परिजनों ने आदिल पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


