Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsMurder in Ghaziabad Hotel Man Arrested for Killing Woman Friend During Drunken Argument
नशे में कहासुनी के बाद पीट-पीटकर की थी महिला की हत्या

नशे में कहासुनी के बाद पीट-पीटकर की थी महिला की हत्या

संक्षेप:

फॉलोअप होटल में महिला के साथ ठहरे व्यक्ति ने वारदात की पसलियां टूटने और लीवर

Jan 12, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर स्थित होटल में महिला मित्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नशे में कहासुनी होने पर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया और फिर खुद ही पुलिस को फोन कर महिला के बिस्तर से न उठने की सूचना देकर गुमराह किया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि सेवानगर में रहने वाली महिला अपने दो नाबालिग बेटों के साथ रहती थी। उसने सिहानी गेट थानाक्षेत्र के कोटगांव निवासी रोहित वाल्मिकी से अंतरजातीय विवाह किया था, लेकिन करीब दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते रोहित की मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पति की मौत के बाद आरती की नजदीकियां सेवानगर में ही रहने वाले प्रवीन वाल्मिकी से बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। प्रवीन बैंकों में साफ-सफाई का काम करता है और कुछ समय पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था। एसीपी के मुताबिक दस जनवरी की रात करीब दस बजे प्रवीन महिला को लेकर पटेलनगर स्थित होटल पहुंचा, जहां दोनों ने एक कमरा लिया। वहां दोनों ने शराब पी। नशे के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला ने प्रवीन के चेहरे को नाखूनों से नोंच लिया, जिससे गुस्से में आकर प्रवीन ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भागने की कोशिश की थी एसीपी नंदग्राम का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने सुबह होटल से भागने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका था, लेकिन सुबह होने पर वह बिस्तर से नहीं उठी। पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने और लीवर व फेंफड़े फटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी के मुताबिक प्रवीन को महिला का अन्य लोगों से बातचीत करना पसंद नहीं था और इसी बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद होता रहता था। होटल के कमरे में भी इसी कारण झगड़ा हुआ। एसीपी का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।