दस साल बाद कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में दस साल पहले सड़क हादसे में हुई मध्यप्रदेश

मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में दस साल पहले सड़क हादसे में हुई मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे ने कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदौर निवासी शंभूलाल ने बताया कि मार्च 2016 में रिश्तेदार प्रताप की मौत हो गई थी। उनकी अस्थि विसर्जन करने के लिए पिता शंकरलाल, गोपीलाल, युवराज, हगामी, रामी, कमला, भगवानलाल और शिवलाल हरिद्वार गए थे। 15 मार्च 2016 को सभी लोग वापस जा रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर क्षेत्र में हादसा हो गया और शंकरलाल की मौत हो गई।
हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। बाद में पता चला कि गोपीलाल ने शंकरलाल की जमीन विवाद के चलते हत्या की थी और उसे सड़क हादसा बता दिया। इसकी शिकायत शंभूलाल की तरफ से मोदीनगर थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने इस गाजियाबद कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गोपीलाल निवासी राजस्थान और भगवान लाल निवासी राजस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


