ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद नगर निगम ने अवैध यूनिपोल और होर्डिग्स हटाए

नगर निगम ने अवैध यूनिपोल और होर्डिग्स हटाए

ाखधाखधा

नगर निगम ने अवैध यूनिपोल और होर्डिग्स हटाए
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादThu, 08 Mar 2018 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। नगर निगम ने गुरुवार को अवैध होर्डिंग और यूनिपोल के खिलाफ अभियान शुरू किया। इसमें मुख्य सड़कों से अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को गैस कटर से काट दिया गया। वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय की अगुवाई में गुरुवार की शाम में वसुंधरा सेक्टर -4 से अभियान शुरू किया। निगम कर्मियों ने जेसीबी से अवैध होर्डिंग, यूनिपोल व अन्य प्रचार सामग्रियों को गिराना शुरू किया। इसका कुछ विज्ञान एजेंसियों ने विरोध भी किया। लेकिन अधिकारियों के सख्ती को देखते हुए शांत हो गए। निगम की टीम ने वसुंधरा सेक्टर-चार ए, बी और सी में कार्रवाई की। इस दौरान करीब सौ से अधिक अवैध होर्डिंग, यूनिपोल व अन्य प्रचार सामग्री को हटाकर जब्त की गई। उन्होंने बताया कि विज्ञापन एजेंसी को खुद ही होर्डिग्स और यूनिपोल हटाने के नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद लोगों ने नहीं हटाया। वहीं दोबारा अवैध तरीके से प्रचार सामग्रियों को लगाने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें