Ghaziabad News: निगम अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: -निगम में सोमवार को अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आए -नगर आयुक्त के

Ghaziabad News: निगम अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर आयुक्त ने सोमवार सुबह 10 बजे निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर नहीं आए थे। नगर आयुक्त ने समय से न आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त की नाराजगी

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने देरी से आने वाले अधिकारियों, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर की खाली कुर्सी देखकर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा। उन्होंने लगातार देरी से आने वालों को स्पष्टीकरण जारी करने की निर्देश दिए।

शिकायतें और कार्रवाई

वरिष्ठ प्रभारी अधिष्ठान एवं अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग, पेंशन विभाग आरटीआई विभाग, संपत्ति विभाग से लगातार समय से उपस्थित न होने की शिकायत मिल रही थी। नगर आयुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर में देखते हुए रोजाना देरी से आने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने बताया निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित होकर कार्य कर हैं लेकिन कुछ लगातार देरी से कार्य स्थलों पर पहुंचते हैं। सामान्य अधिष्ठान से दो लिपिक, पेंशन विभाग से दो बाबू, विधि विभाग से एक लिपिक के साथ स्वास्थ, निर्माण और लेखा विभाग के अनुपस्थित कर्मचारी बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाएगी। निगम के अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। नगर आयुक्त ने उन सभी को जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नगर आयुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ क्या निर्देश दिए?
नगर आयुक्त ने समय से न आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।