Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsMP Atul Garg Chairs Meeting for Legislative Sports Competitions in Ghaziabad
 विधायक खेल स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी

विधायक खेल स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी

संक्षेप: - विकास भवन में सांसद की अध्यक्षता में विधायक खेल स्पर्धा के संबंध में बैठक हुईगाजियाबाद, संवाददाता। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में सोमवार को सांसद की अध्यक्षता में विधायक खेल स्पर्धा के संबंध...

Mon, 10 Nov 2025 07:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- विकास भवन में सांसद की अध्यक्षता में विधायक खेल स्पर्धा के संबंध में बैठक हुई गाजियाबाद, संवाददाता। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में सोमवार को सांसद की अध्यक्षता में विधायक खेल स्पर्धा के संबंध में मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रूपरेखा तैयार करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया। बैठक में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक रूप रेखा तैयार की जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही आयोजन स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने क्षेत्रवार विधायकों से संपर्क कर आयोजन स्थल और आयोजन तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा को आयोजन स्थल पर जाकर खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ समस्त विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक स्कूल और कॉलेज में खेल प्रशिक्षक और प्रधानाचार्य के सहयोग से पत्राचार करने के लिए कहा गया। महामाया स्टेडियम में 23 से 25 दिसंबर को जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा की जाएगी। इससे पहले विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाना है। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी, एनसीसी कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी लोनी, स्काउट गाइड के कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खोड़ा आदि मौजूद रहे। -वंदना