स्कूलों में व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Jan 13, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

-मुख्य विकास अधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक बैठक गाजियाबाद, संवाददाता।

स्कूलों में व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

-मुख्य विकास अधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक बैठक गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक बैठक ली। इस दौरान स्कूलों में व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार करने और कस्तूरबा विद्यालयों में नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। इसके साथ एसआईआर में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि बीएसए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने क्षेत्र से संबंधित स्कूलों की कक्षाओं में फर्नीचर की आवश्यकता, स्कूल में स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और बाथरूम की शिकायत, मिड डे मील आदि से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

उन्होंने जिला समन्वयक, एसआरजी और डायट के कार्य और दायित्वों का परिचय लिया। विद्यालयों को निपुण बनाने की योजना पर खंड शिक्षा अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए। पीटीएम को सफल बनाने के लिए योजना तैयार करने और शिक्षकों को विभिन्न क्रियाकलापों को मैनेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में निपुण प्लस एप का उपयोग बढ़ाए और संघर्षशील स्कूलों पर अधिक ध्यान दें। कस्तूरबा विद्यालयों में नियमित निरीक्षण करके चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ पिछले विद्यालयों में निरीक्षण, बच्चों का नामांकन और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के आदेश दिए। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, डायट उप प्राचार्या ज्योति दीक्षित, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरसी, एआरपी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;