
एकल प्लास्टिक इस्तेमाल पर जागरूकता अभियान चला रहा निगम
संक्षेप: मोहन नगर निगम ने एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। शालीमार गार्डन क्षेत्र में दुकानदारों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने के लिए निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान 20 किलो...
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को लेकर एकल उपयोग वाली प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के इस्तेमाल को रोकने के लिए मोहन नगर निगम जागरूकता अभियान चला रहा है। शनिवार को शालीमार गार्डन क्षेत्र में निगम की टीम ने अभियान चलाकर दुकानदारों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई दुकानों से करीब 20 किलो पन्नी जब्त भी की। निगम अधिकारियों ने शालीमार गार्डन इलाके की दुकानों पर जाकर पॉलीथिन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और दुकानदारों से अपील करी कि वे कपड़े, जूट या कागज के थैलों को इस्तेमाल में ले।

इस दौरान दुकानों पर रखे पॉलीथिन बैग्स को निगम अधिकारियों ने जब्त किया और दोबारा इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने लोगों को बताया कि एकल प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि इसके इस्तेमाल से स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी होती है। नगर स्वास्थ्य अधिरकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह में वसुंधरा और मोहन नगर जोन में अभियान चलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई न सिर्फ नियमों के उल्लंघन पर की जा रही है, बल्कि प्लास्टिक के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम मानसून समाप्त होने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष शिविर आयोजित करेगा, जहां नागरिकों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने और वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन शिविरों में स्कूल, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




