Ghaziabad News: मोदीनगर रेलवे स्टेशन की बदली तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोदीनगर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25.75 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। इस स्टेशन में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा का अनुभव होगा। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

Ghaziabad News: मोदीनगर रेलवे स्टेशन की बदली तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। दिल्ली मंडल के मोदीनगर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास पूरा हो गया है। करीब 25.75 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पुनर्विकास के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और अब यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर तरीके के यात्रा कर सकेंगे। इस स्टेशन से रोजाना 25 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मोदीनगर रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया है। योजना का उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ उन्हें आसपास के क्षेत्रों से बेहतर तरीके से जोड़ना और यात्रियों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। पुनर्विकास के तहत 25.75 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन का नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया गया है। इसके अलावा नया पार्किंग क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय और शौचालय ब्लॉक भी विकसित किए गए हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर का विस्तार करने के साथ प्लेटफॉर्म की सतह को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिलेगी.

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधाएं

स्टेशन पर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्रवेश के लिए रैंप, टैक्टाइल पाथवे, सुगम्य शौचालय, पेयजल बूथ और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्लेटफॉर्म तक आसान पहुंच के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई हैं, जिनसे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी.

फसाड लाइटिंग से हुआ जगमग

स्टेशन भवन को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक फसाड लाइटिंग लगाई गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और रेलवे स्टेशनों को स्थानीय विकास के केंद्र के रूप में विकसित करना है। पुनर्विकसित मोदीनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले से अधिक आरामदायक एवं सुविधाजनक होगी.

सामान्य प्रश्न

मोदीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की लागत क्या है?
मोदीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की लागत लगभग 25.75 करोड़ रुपये है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।