Ghaziabad News: बदलते समय के साथ रामलीला मंचन आधुनिक हुआ
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पारंपरिक रामलीलों का आधुनिकता के साथ मंचन किया जाएगा। इसमें एलईडी, लेजर लाइट, ग्राफिक्स और डिजिटल साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे रामलीला के मंचन को सजीव और आकर्षक बनाया जा रहा है। कलाकार नौकरी के साथ मंचन का अभ्यास भी कर रहे हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद में पारंपरिक रामलीलाओं का आधुनिकता के साथ मंचन किया जाएगा। बदलते समय के साथ रामलीला मंचन को भी विभिन्न तकनीकों के साथ और आकर्षक बनाया जा रहा है। मंचन के दौरान एलईजी, लेजर लाइट, सजीव ग्राफिक्स, डिजिटल साउंड इफेक्ट्स आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। कविनगर रामलीला मैदान में पिछले कई सालों से बैकग्राउंड में एलईडी और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे दृश्य बिल्कुल सजीव लगते हैं। वहीं डिजिटल साउंड इफेक्ट्स डाले जाते हैं, जिससे मंचन में अधिक गहराई आती है। कविनगर रामलीला के मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि पहले की तरह केवल एक बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाता। अब लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह हर दिन मंचन देखने आएं, इसलिए प्रतिदिन तीन घंटे में रामलीला का संपूर्ण मंचन किया जाता है। इससे लोग एक दिन में ही संपूर्ण रामलीला का मंचन देख सकते हैं। लोगों ने इस पहल की सराहना भी की है। संजय नगर रामलीला मैदान के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ रामलीला मंचन में कई तरह की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
नए तकनीकी परिवर्तन
संजयनगर रामलीला मैदान में भी पहली बार बैकग्राउंड में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंचन के साथ कलाकारों में भी बदलाव आए हैं। नए कलाकार बेहतर तैयारी के साथ मंचन करते हैं। नए कलाकार नौकरी पेशे वाले हैं और नौकरी के साथ ही मंचन का अभ्यास भी करते हैं।
मंडली रामलीला मंचन
मंडली रामलीला मंचन करेगी: राजनगर रामलीला मैदान में मंचन करने के लिए नोएडा से मंडली बुलाई जाएगी। मीडिया प्रभारी रेखा ने बताया कि पहले कि तरह कलाकार घंटों मंचन की तैयारी नहीं करते। ये कलाकार पहले से तैयार होते हैं। मंडली पूरे साल अलग अलग जगह पर विभिन्न मंचन करती रहती हैं। इन्हें बहुत ज्यादा अभ्यास की जरूरत नहीं पड़ती।

