
महामाया स्टेडियम में डिस्कस थ्रो खिलाड़ियों के लिए आधुनिक डिस्कस रिंग बनेगा
- सरकारी स्टेडियम में डिस्कस रिंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन के
गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के डिस्कस थ्रो से जुड़े खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्कस थ्रो के खेल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम में नया और आधुनिक डिस्कस रिंग बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए खेल विभाग ने भेज दिया है। नए रिंग के होने से प्रत्येक खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में निखार आएगा। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां एथलेटिक्स में विभिन्न खेलों में 50 से अधिक युवा खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। स्टेडियम में अभी एथलेटिक्स के लिए ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला खेल विभाग एथलेटिक्स में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। खेल विभाग ने स्टेडियम में डिस्कस थ्रो खिलाड़ियों के लिए नया आधुनिक डिस्कस रिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। शासन से मंजूरी प्रदान होने के बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा। सरकारी स्टेडियम में नया डिस्कस रिंग बनने से खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी, बल्कि उनकी तकनीक और संतुलन को भी मजबूती मिलती है। इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले रिंग पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों को डिस्कस फेंकने के दौरान गति, संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसकी वजह से खिलाड़ी लंबी दूरी तक डिस्कस फेंकने में सफल होते हैं। डिस्कस रिंग के अलावा इस खेल से जुड़े अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि स्टेडियम में डिस्कस रिंग बनने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसपर खिलाड़ियों को डिस्कस का अभ्यास करते समय अधिक गति प्राप्त करने में आसानी होगी और उनका संतुलन भी बेहतर बना रहेगा। ये सुविधा खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए अधिक फायदेमंद होगी,जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल में भाग लेते हैं। हैमर थ्रो में भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी सरकारी स्टेडियम में हैमर थ्रो के खेल में भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। इस खेल को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हैमर थ्रो खिलाड़ियों के लिए भी उपयुक्त केज आदि बनाए जाएंगे। ताकि यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें। हैमर मैदान के आसपास मजबूत जाल भी लगाया जाएगा,ताकि इससे बाहर अन्य खेलों का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को चोट न लगे। मंजूरी के बाद इसका भी कार्य शुरू होगा। एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की तादाद बढ़ सकती है अभी स्टेडियम में एथलेटिक्स में खिलाड़ियों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। स्टेडियम में एथलीट के लिए मिट्टी का ट्रैक बना हुआ है। जिसमें एथलीट दौड़ का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा भाला फेंक, शॉट पुट आदि स्पर्धा मिलाकर करीब 50 से अधिक खिलाड़ी यहां अभ्यास करते हैं। भविष्य में यहां और सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ सकती है। इससे जिले में भी इन खेलों में विजेता खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




