बाइक से लौट रही महिला से मोबाइल छीना

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला नोएडा से लौट रही थीं और उन्होंने रेपिडो बाइक चालक पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

बाइक से लौट रही महिला से मोबाइल छीना

गाजियाबाद। एनएच-नौ स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी के गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। घटना के वक्त पीड़िता नोएडा से बाइक पर लौट रही थी। पीड़िता ने रेपिडो बाइक के चालक पर भी शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण

लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी में रहने वाली पुष्पा रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई की रात वह नोएडा स्थित बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से रेपिडो बाइक सेवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी के मुख्य गेट के पास पहुंचीं तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।

मदद की अपील

घटना के बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक ऑटो चालक ने बताया कि उसका मोबाइल भी इसी तरह छीना गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में सक्रिय बदमाश लगातार मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता ने अपनी शिकायत में रेपिडो चालक की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए उसकी भूमिका की जांच कराने की मांग भी की है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं और रेपिडो चालक से भी पूछताछ की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना 26 मई की रात को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।