डिलीवरी ब्वॉय का मोबाइल चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादखोड़ा थाना क्षेत्र में एक फूड डिलीवरी ब्वॉय की बाइक से मोबाइल चोरी हो गया। राकेश कुमार, जो नोएडा सेक्टर-22 का रहने वाला है, ने बताया कि पार्सल देने के दौरान उसका मोबाइल बाइक में लगा रह गया। लौटने पर मोबाइल गायब था। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है।

ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में पार्सल देने गए डिलीवरी ब्वॉय की बाइक से मोबाइल चोरी हो गया। नोएडा सेक्टर-22 में रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। 27 जून की रात लगभग एक बजे वह खोड़ा के प्रताप नगर में एक डिलीवरी देने गए थे। बाइक खड़ी करके पार्सल देने चले गए। इस दौरान गलती से मोबाइल बाइक में लगा रह गया। जब वह वापस आए तो मोबाइल गायब था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


