लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर से मुरादनगर पशु ले जा रही मां-बेटी के साथ हिंदू रक्षा दल की ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उन्हें पशु तस्कर साबित करने का प्रयास किया। मारपीट के विरोध में कश्यप समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की चुन्ना भट्टी कॉलोनी निवासी दीपा और उनकी मां सुमन परिवार का लालन पालन करने के लिए पशु पालन करती है। वह सोमवार शाम अपने पशु को मोदीनगर से मुरादनगर ले जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सिखेड़ा मार्ग पर पहुंची तो हिंदू रक्षा दल की ब्लॉक अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने उन्हें रोक लिया और पशु तस्करी करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि सपना ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई का वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। दीपा ने बताया कि यदि आसपास के लोग नहीं बचाते तो वह जान से मार देते। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामाला शांत कराया। वहीं, मंगलवार को कश्यप समाज के लोग एकत्र होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और मुकदम दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना है कि मॉब लिचिंग करने का प्रयास किया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार सपना अग्रवाल और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने की इजाजत किसी भी नहीं दी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।