Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण
Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने 61 बिंदुओं पर सुधार के लिए निर्देश दिए। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने साफ-सफाई, दवाओं के रखरखाव और संक्रमण नियंत्रण के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया। अस्पताल को सर्वे में पास होने के लिए 70 अंक प्राप्त करने होंगे।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प की टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। कायाकल्प के सर्वे से पहले अस्पताल में कई खामियों को दूर करने की सलाह दी। टीम के सदस्य ने 61 बिंदुओं पर प्रबंधन को सुधार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने हर वार्ड में जाकर साफ-सफाई से लेकर दवाओं के रखरखाव आदि के 61 बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। सर्वे में पास होने के लिए अस्पताल को 70 से अधिक अंक हासिल करने होंगे, ऐसे में अंतिम सर्वे से पहले अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों में सुधारात्मक निर्देश के लिए रहा।
निरीक्षण के दौरान रसोई घर की व्यवस्था टीम की नजरों में खटकी। डॉ. श्रीवास्तव ने तत्काल एयर कटर मशीन लगाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति सुधारने और संक्रमण नियंत्रण के कड़े उपाय अपनाने की हिदायत दी। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. चरन सिंह, डा. अनिल विश्वकर्मा, मैनेजर डा. आरती समेत स्टाफ मौजूद रहा।


