प्रिंटर और इंटरनेट ठप होने से मरीज घंटों परेशान

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को अव्यवस्थाओं की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर का प्रिंटर खराब होने से पर्ची बनाने में देरी हुई, और कर्मचारियों को समस्याओं को सुलझाने में समय लगा। सीटी स्कैन केंद्र का इंटरनेट भी ठप हो गया था, जिसके कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

प्रिंटर और इंटरनेट ठप होने से मरीज घंटों परेशान

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को अव्यवस्थाओं ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। रजिस्ट्रेशन काउंटर-तीन का प्रिंटर खराब होने से पर्ची बनाने का कार्य प्रभावित हो गया। कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने में काफी समय लग गया। प्रिंटर की खराबी से मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोगों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। इसके अलावा अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र का इंटरनेट तार बंदरों ने तोड़ दिया। सुबह करीब 10 बजे तार क्षतिग्रस्त होने के बाद सीटी स्कैन की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई।

इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने से जांच संबंधी कार्य रुक गया और मरीजों को करीब एक घंटे तक जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। तकनीकी टीम द्वारा मरम्मत के बाद सेवाएं बहाल हो सकीं। अस्पताल के सीएमएस डा. राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर पंजीकरण और जांच का कार्य सुचारू करा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।