विधायक अमनमणि पर गवाह को धमकाने का आरोप
गाजियाबाद। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ कविनगर कोतवाली...
गाजियाबाद। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ कविनगर कोतवाली पुलिस ने गवाह को धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधायक अमनमणि त्रिपाठी की सास सीमा सिंह की तहरीर पर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधायक की सास सीमा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सारा की हत्या नौ जुलाई 2015 को हुई थी। यह मामला फिलहाल सीबीआई कोर्ट में है। बीते गुरुवार को इस मामले की तारीख थी। जिसमें उनकी बड़ी बेटी नीति मिश्रा की गवाही थी। सीमा सिंह ने बताया कि गवाही के लिए वह अपनी बेटी के साथ कचहरी परिसर पहुंची ही थीं कि दो बाइक पर सवार चार लोग आए और उन्हें बताया कि वह अमरमणि के आदमी हैं। आरोपियों ने उन्हें अमनमणि के खिलाफ गवाही देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। सीमा सिंह ने इस घटना के तत्काल बाद एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। एसएसपीके आदेश पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने अमर मणि त्रिपाठी, अमन मणि त्रिपाठी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।