डेढ़ साल पहले लापता हुई किशोरी को परिजनों ने ही खोज निकाला
-पुलिस ने किशोरी के लापता होने का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था -दूसरे समुदाय

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी को परिजनों ने डेढ़ साल बाद खुद ही तलाश कर लिया। आरोप है कि किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहलाफुसला कर ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था। अब किशोरी के मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।टीला मोड़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उनकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। उन्होंने थाने पर शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
वह खुद ही अपनी बेटी की तलाश करती रहीं। 15 दिन पहले उन्हें किशोरी के पास के गांव में होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने किशोरी को गांव में तलाशा। किशोरी का पता लगने पर वह गुरुवार को उसे अपने साथ घर ले आईं। महिला के अनुसार बेटी ने बताया कि शहीद सैफी उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। इतना ही नहीं शहीद ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था और लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। महिला ने शहीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी कहां से लापता हुई और क्यों रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, इसको लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


