नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप, केस दर्ज

Jan 05, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप दो युवकों और उनके साथियों पर लगाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप, केस दर्ज

-सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दो युवकों और उनके साथियों पर आरोप लगाया -शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने दो युवकों तथा उनके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि राहुल, गौरव और उनके कुछ अन्य साथी मिलकर उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाने के बाद अगवा करके ले गए।

बेटी के अचानक लापता होने के बाद आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाशा, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच आरोपी युवकों पर शक गहराता चला गया। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी कर सकते हैं, यहां तक कि उसकी हत्या तक कर सकते हैं। इस आशंका के चलते परिजन डरे हुए हैं। महिला का कहना है कि बेटी के लापता होने की सूचना उन्होंने पहले ही 30 दिसंबर 2025 को डायल-112 पर दे दी थी, साथ ही पटेल नगर चौकी पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया था। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन जनवरी को सिहानी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;