Ghaziabad News: स्कूटी से छात्रों को भूगोल पढ़ाने पहुंचे आईटी मंत्री

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मोहन नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय, करहेड़ा में बच्चों को भूगोल पढ़ाया। उन्होंने सरल तरीके से हिमालय के उद्भव के विषय समझाए और छात्रों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए सवाल-जवाब किए। मंत्री ने छात्रों को ज्ञान की भूख बनाए रखने और शिक्षकों से सवाल पूछने की प्रेरणा दी।

Ghaziabad News: स्कूटी से छात्रों को भूगोल पढ़ाने पहुंचे आईटी मंत्री

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय, करहेड़ा में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा स्कूटी से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधि की भूमिका से अलग हटकर एक शिक्षक की भावना रखते हुए बच्चों को भूगोल पढ़ाया। मंत्री ने विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल हिमालय के उद्भव और इतिहास से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल तरीके से समझाया। कक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भी उत्साह के साथ मंत्री से कई सवाल किए। शिक्षक की भूमिका में मंत्री का सहज अंदाज विद्यार्थियों को पसंद आया।

उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, शिक्षकों से निडर होकर लगातार सवाल पूछने और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर पढ़ाना और उनकी जिज्ञासा को समझना सुखद अनुभव रहा। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज स्कूल में पढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा भविष्य में देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: स्कूटी से छात्रों को भूगोल पढ़ाने पहुंचे आईटी मंत्री