श्रमिकों को योजनाओं का गुणवत्ता के साथ लाभ दिलाए : सीडीओ
गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को श्रम विभाग के साथ बाल श्रम उन्मूलन

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को श्रम विभाग के साथ बाल श्रम उन्मूलन व श्रमिकों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाएं को लेकर बैठक की। अधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों के शत-प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। सीडीओ कुमार सौरभ ने श्रम विभाग के साथ श्रमिकों के लिए संचालित की जानी वाली योजनाओं व श्रम उन्मूलन को लेकर बैठक की। इस दौरान सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की कुल लागत से काटे गए एक प्रतिशत सेस का विवरण श्रम विभाग को दें। वही श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया।
वहीं पर श्रमिकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिकों को गुणवत्ता के साथ दिए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र, सहित क्षेत्रीय श्रम अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


