Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर अभद्रता करने पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: लोनी के अरुण पांचाल ने 28 जुलाई को एक अस्पताल में प्रसूता की मौत की जानकारी लेने की कोशिश की थी। इसके बाद 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। जवाहर नगर कॉलोनी में रहने वाले मीडियाकर्मी अरुण पांचाल ने बताया कि 28 जुलाई को लोनी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में प्रसूता की मौत की जानकारी लेने गए थे। इसको लेकर 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज की। पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


