दिल्ली का युवक गिरोह का मास्टर माइंड निकला

Feb 26, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड मुस्ताक अहमद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ। मुस्ताक न केवल ग्राहकों की व्यवस्था करता था बल्कि फर्जी दस्तावेज बनाने का पूरा नेटवर्क भी संचालित करता था। इसके साथ ही, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से लंदन कनेक्शन का भी पता चला है।

दिल्ली का युवक गिरोह का मास्टर माइंड निकला

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली के ख्याला निवासी मुस्ताक निकला। बुधवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दलाल और पोस्टमैन से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। वहीं, क्राइम ब्रांच ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले दिल्ली के ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मुस्ताक का लंदन कनेक्शन भी सामने आया है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे दलाल विवेक गांधी और पोस्टमैन अरुण कुमार को डासना जेल से 25 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लाया गया। दोनों से पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।

इस दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं। विवेक गांधी ने स्वीकार किया कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने की असली साजिश मुस्ताक अहमद ने रची थी। उसने मुस्ताक के पहचान पत्र, संपर्क सूत्र और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एडीसीपी के मुताबिक मुस्ताक अहमद न केवल ग्राहकों की व्यवस्था करता था, बल्कि फर्जी पते, आधार कार्ड, बैंक खाते और अन्य पहचान दस्तावेज तैयार करवाने की पूरी चेन को संचालित करता था। इस नेटवर्क में पासपोर्ट दफ्तर के एक क्लर्क पुष्पेन्द्र, दलाल विवेक गांधी और डाक वितरण से जुड़े पोस्टमैन अरुण कुमार की भूमिका भी सामने आई है। मुस्ताक की गिरफ्तारी क पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।