पेंट के गोदाम में भीषण आग से अफरातफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित मैनापुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बंद पड़े पेंट गोदाम में केमिकल ड्रम के लीकेज से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन गनीमत यह रही कि गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

पेंट के गोदाम में भीषण आग से अफरातफरी

मेरठ रोड स्थित मैनापुर क्षेत्र में हुई घटना, केमिकल ड्रम में लीकेज से भड़की आग गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर।

मेरठ रोड स्थित मैनापुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बंद पड़े पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी का बयान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:33 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मैनापुर स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि बंद पड़े पेंट गोदाम के भीतर रखे केमिकल ड्रम में लीकेज होने के कारण ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई थी। केमिकल और पेंट सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल कर्मियों ने कई होज पाइप बिछाए और पानी के साथ फोम का इस्तेमाल कर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

मेरठ रोड पर वाहनों की कतार लगी

यातायात पर प्रभाव

घटना के दौरान मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग की ऊंची लपटें देखकर राहगीर थम गए, जिसके चलते देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। आग से उठते धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।कई लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और घटनास्थल के आसपास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को गोदाम से दूर रखा।

आग लगने के कारणों की जांच

दमकल विभाग की शुरुआती जांच में केमिकल ड्रम से हुए लीकेज को आग लगने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि गोदाम में सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं और केमिकल का भंडारण किस स्थिति में किया गया था, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गोदाम बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि आग आसपास की इमारतों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

______________

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह आग कैसे लगी?
आग लगने का कारण केमिकल ड्रम से हुआ लीकेज माना जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।