Ghaziabad News: परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मुरादनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 27 जोड़ों की शादी कराई गई। विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और विवाह के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की। प्रत्येक वधु के खाते में 60 हजार रुपये दिए गए।

Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित विकास खंड कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत मुरादनगर और आसपास के क्षेत्र के 27 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान घेरलू उपयोग में आने वाला सामान भी दिया गया। ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित एक समारोह ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी और पीडी प्रदीप कुमार पांडेय ने समारोह में पहुंचकर नव जोड़ों को आर्शीवाद दिया। सीडीओ कुमार सौरभ ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े की वधु के खाते में 60 हजार रुपये व 40 हजार की आवश्यक सामग्री दी जाती है।


