मार्टिना देवी ने जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में 244 किलोग्राम भार उठाकर जीते दो स्वर्ण पदक

Jan 12, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

मार्टिना देवी ने चार दिवसीय अस्मिता खेलों इंडिया वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग में 86 किलोग्राम भार वर्ग में 244 किलोग्राम उठाकर असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में 23 राज्यों से 270 लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें भारतीय महिला वेटलिफ्टरों ने अपने प्रदर्शन से शक्ति और अनुशासन का परिचय दिया।

मार्टिना देवी ने जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में 244 किलोग्राम भार उठाकर जीते दो स्वर्ण पदक

- मार्टिना देवी ने हैवीवेट श्रेणी में असाधारण प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा - चार दिवसीय अस्मिता खेलों इंडिया वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग में सोमवार को हुआ समापन मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के पास बैंक्वेट हॉल में आयोजित वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मार्टिना देवी 86 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर और सीनियर श्रेणी में 244 किलोग्राम भार उठाकर असाधारण प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। मार्टिना देवी ने दोनों श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीता। चार दिवसीय प्रतियोगिता में वह अधिक भार उठाने वाली खिलाड़ी बनी। इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों की कुल 270 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कोच विजय शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मार्टिना देवी ने जूनियर एवं सीनियर दोनों श्रेणी में 244 किलोग्राम भार उठाकर असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बेस्ट लिफ्टिर ट्रॉफी पर एनसीओई का कब्जा रहा। यूथ वर्ग में एनसीओई की निशा और जूनियर व सीनियर वर्ग में भी एनसीओई की ही ऐसांग्फा गोगोई प्रतियोगिता की बेस्ट लिफ्टिर बनी। कोच विजय शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन उत्साह, ऊर्जा और ऐतिहासिक प्रदर्शनों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन देशभर से आई महिला वेटलिफ्टरों ने अपने जोरदार प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय महिलाएं शक्ति, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण हैं। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव और फेडरेशन की प्रदेश अध्यक्ष सबीना यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के चेक और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए सहदेव यादव ने कहा कि कोच विजय शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला, बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और उत्कृष्टता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई। कोच विजय शर्मा ने प्रत्येक खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि भारतीय महिला खिलाड़ी हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।