मनीषा जोशी ने राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Apr 08, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

वसुंधरा की मनीषा जोशी पोखरियाल ने दिल्ली राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 76 किग्रा अनइक्विप्ड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनकी सफलता का श्रेय उनके कोच कुंतल दास को जाता है। मनीषा जुलाई 2026 में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी और अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखती हैं।

मनीषा जोशी ने राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

-दिल्ली राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 76 किग्रा अनइक्विप्ड वर्ग में शानदार प्रदर्शन - जुलाई 2026 में महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगी भागट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा मनीषा जोशी पोखरियाल ने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। पावरलिफ्टिंग इंडिया से संबद्ध 2026 दिल्ली राज्य इक्विप्ड और अनइक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप तीन से पांच अप्रैल तक जंगपुरा स्थित भाई जोगा सिंह लंगर हॉल में आयोजित हुई। इसमें मनीषा ने 76 किलोग्राम एम1 अनइक्विप्ड वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।इस उपलब्धि के साथ ही मनीषा ने पावरलिफ्टिंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स इक्विप्ड और अनइक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता जुलाई 2026 में महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी, जहां मनीषा देशभर के प्रतिभागियों के बीच अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। 42 वर्षीय मनीषा जोशी ने बताया की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर कुंतल दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुंतल दास एशिया पैसिफिक अफ्रीका चैंपियनशिप 2025 के स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय बेंच-प्रेस चैंपियन भी हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में मनीषा ने पावरलिफ्टिंग की बारीकियों को सीखा और अपनी तकनीक को मजबूत किया।परिजनों के अनुसार मनीषा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।---ऑनलाइन प्रशिक्षण कर मुकाम हासिल कियासीमित संसाधनों के बावजूद मनीषा जोशी ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से पावरलिफ्टिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मनीषा ने बताया कि उन्होंने अपने कोच के मार्गदर्शन में वर्चुअल सेशन के जरिए तकनीक, फिटनेस और अभ्यास पर लगातार काम किया। नियमित अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने दिल्ली राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। मनीषा की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ ऑनलाइन प्रशिक्षण भी सफलता की राह खोल सकता है।--अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्यमनीषा जोशी अब आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। वह अपने कोच के निर्देशन में नियमित अभ्यास कर रही हैं और अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।