
मनीषा जोशी ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
- आईपीएफ ने हरिद्वार में किया गया चैंपियनशिप का आयोजन - वसुंधरा निवासी
ट्रांस हिंडन, अफजल खान। आईपीएफ (इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन) द्वारा आयोजित सुब्रता क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वसुंधरा की मनीषा जोशी पोखरियाल ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। हरिद्वार में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने मास्टर्स कैटेगरी 40 से अधिक में रजत पदक हासिल किया। जोशी ने पाच खिलाड़ियों के बिच कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कड़े मुकाबलों के लिए जानी जाती है, जिसमें विभिन्न राज्यों के चयनित और अनुभवी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। मास्टर्स कैटेगरी में कुल पांच प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मनीषा जोशी पोखरियाल ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।
उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि उम्र केवल एक संख्या है और लगन व अनुशासन के दम पर किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है। मनीषा की इस उपलब्धि से वसुंधरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन खासकर महिलाओं और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। इनकी उपलब्धी से खेल प्रेमियों में खेलों में आगे बढ़ने चाह मजबूत हुई हैं। मनीषा जोशी पोखरियाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। मनीषा ने यह भी बताया कि वे आगे भी नियमित अभ्यास और मेहनत के साथ भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




