Ghaziabad News: मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: अक्षय अग्रवाल युवक ने मारपीट के मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। युवक ने मारपीट के मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर चिकित्सक के पास जा रहा था। उसकी बेटी की तबीयत खराब थी और युवती के साथ वह बेटी को लेकर चिकित्सक को दिखाने जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


