ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और अपने भाई के साथ रहता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बंद फाटक स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार देर शाम घूम रहा व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी उसे संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बंद फाटक के पास स्थित कबूल नगर कॉलोनी निवासी रामसेवक का 40 वर्षीय भाई राजीव मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को भाई करीब छह बजे घर से निकला था। करीब आठ बजे भाई दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों के मुताबिक वह रेलवे ट्रैक किनारे घूम रहा था। ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड ने घायल को लोनी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे और आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ कर्मी घायल को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना व्यक्ति के परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और अपने भाई के साथ रहता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


