Ghaziabad News: युवक पर चाकू व कड़ों से जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन के खोड़ा थाना क्षेत्र में सुभाष पार्क निवासी शिवनाथ के बेटे सुशांत पर कथित तौर पर कई लोगों ने हमला किया। शिवनाथ के अनुसार, 9 अक्टूबर को कुछ लोग सुशांत को घर से बुलाकर ले गए, जहां सुमित, कोमल, अनमोल, सोमु, टिनु, भीम और उनके साथी मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने लोहे के कड़ों और चाकू से सुशांत पर कई वार किए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थाना क्षेत्र के सुभाष पार्क निवासी शिवनाथ ने बताया कि नौ अक्तूबर को उनके पुत्र सुशांत को कुछ लोग घर से बुलाकर कुछ दूर ले गए, जहां सुमित, कोमल, अनमोल, सोमु, टिनु, भीम और उनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने लोहे के कड़ों और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है।

