Ghaziabad News: सैर पर निकले व्यक्ति से मारपीट

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम आई-ब्लॉक में कृष्णकांत के साथ 2 जुलाई को मनोज चौधरी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाहक एसीपी उपासना पांडेय ने इसकी सूचना दी।

Ghaziabad News: सैर पर निकले व्यक्ति से मारपीट

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम आई-ब्लॉक स्थित गौर सफायर मॉल निवासी कृष्णकांत ने शिकायत में बताया कि दो जुलाई की सुबह टहलने के दौरान आश्रम मार्केट की मुख्य सड़क पर आरके पुरम निवासी मनोज चौधरी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। कार्यवाहक एसीपी कविनगर उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर 11 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।