Ghaziabad News: अगले माह से पंचवटी वाटिका विकसित करने का काम शुरू होगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में रामायण काल की पंचवटी वाटिका थीम पर पार्क विकसित होगा। इसमें औषधीय और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा, जिसमें विशेष ट्रैक और बच्चों के लिए झूले शामिल हैं। पार्क का काम अगले महीने से शुरू होगा।

Ghaziabad News: अगले माह से पंचवटी वाटिका विकसित करने का काम शुरू होगा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम में रामायण काल की पंचवटी वाटिका थीम पर पार्क विकसित होगा। इसमें रामायण काल से संबंधित जानकारी भी मिलेंगे। साथ ही फलदार, औषधीय समेत प्रदूषण कम करने वाले पेड़-पौधे लगेंगे। ये पार्क सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकसित होगा, जिसका काम अगले माह से शुरू होगा। जीडीए मधुबन बापूधाम योजना को तेजी से विकसित कर रहा है। योजना में कई महत्वपूर्ण व आकर्षक परियोजना लाई जा रही है। यहां प्राधिकरण का नवीन कार्यालय भी निर्माणधीन है। साथ ही कर्मचारियों को सरकारी आवास भी बने हैं। बुनकर मार्ट सह एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर से लेकर सभी पॉकेट में व्यावसायिक क्षेत्र भी विकसित होगा। अब जीडीए यहां के पार्कों को विभिन्न थीमों पर विकसित करने में जुटा है। प्राधिकरण यहां करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले पार्क को पंचवटी वाटिका के रूप में विकसित होगा। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस पार्क को रामायण काल की पंचवटी की तर्ज पर विकसित होगा, जिसमें रामायण काल की जानकारी भी दी जाएगी। यहां के झूले व दीवारों तक पर रामायण काल के पात्र नजर आएंगे। साथ ही उस दौर की पंचवटी की तरह हरियालीयुक्त तैयार किया जाएगा। यहां विभिन्न तरह के फलदार पौधे लगेंगे। साथ ही औषधीय पौधे भी लगाने की योजना है। प्रदूषण कम करने वाले पेड़ विशेष रुप से लगाएं जाएंगे। इस पार्क को विकसित करने के लिए एजेंसी तय हो गई है। अब अगले माह से इसका काम शुरू होगा。

हर आयु वर्ग के लिए सुविधाएं देंगे

इस पार्क में हर आयु वर्ग के लोगों को सुविधा मिलेगी। इसे ऐसे विकसित किया जाएगा कि सुबह शाम आने वाले लोग पार्क में घूमने फिरने का आनंद भी ले। इसमें घूमने के लिए विशेष ट्रैक बनेगा। पार्क में बच्चों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रामायण काल की आकृतियों के डिजाइन झूले भी लगेंगे, जिसपर बच्चे झूलने का मजा लेंगे।

लैंड स्केप और आकर्षक पत्थर लगेंगे

इन पार्कों में विभिन्न तरह की लैंड स्केप बनाई जाएंगी। साथ ही विभिन्न आकृति के आकर्षक पत्थर लगेंगे। पत्थर सांस्कृतिक धरोहर को बया करने वाले होंगे। साथ ही यहा छोटे छोटे वायरनेस स्ट्रेक्चर भी लगाए जाएंगे, जो विभिन्न तरह का संदेश देंगे। साथ ही पार्कों में पेड़ों की आकृतियां भी बनाकर लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को यह आकर्षित कर सके।

मधुबन बापूधाम विकसित हो रहा है। इस योजना में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। अब इसके पार्कों को भी विकसित किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले पंचवटी वाटिका थीम पर विकसित होने वाले पार्क का काम अगले माह से शुरू होगा। पार्क विकसित होने से क्षेत्रवासियों को फायदा होगा।

-नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए

सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न

✦पार्क में किस थीम पर विकास किया जाएगा?−
पार्क रामायण काल की पंचवटी वाटिका थीम पर विकसित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: अगले माह से पंचवटी वाटिका विकसित करने का काम शुरू होगा