Ghaziabad News: लोनी विधायक का वीडियो वायरल
Ghaziabad News: लोनी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कहते हैं कि यहां रहने के लिए नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना होगा। इसका विरोध करते हुए विधायक ने इसे फेक वीडियो बताया। उन्होंने कहा कि कानून वही है जो वे कहें। इस घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। सोशल मीडिया पर लोनी विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक बोल रहे कि यहां रहना है तो नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना पड़ेगा। विधायक बोल रहे है कि हमारे नारे लगाने पड़ेंगे, हम जो कहें वहीं कानून है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया एक्स पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का करीब 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक महिला पत्रकार लोनी विधायक से पूछ रही है कि देश में रहना है तो वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहना होगा। जिस पर विधायक बोल रहे हैं कि यह सब नहीं बोलना है, केवल नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना पड़ेगा।
इसके बाद महिला पत्रकार पूछती है कि आपके नारे लगाने पड़ेंगे? जिस पर विधायक ने कहा हमारे नारे लगाने पड़ेंगे। महिला पत्रकार ने पूछा कि ऐसा कहीं लिखा है तो विधायक बोल रहे है कि हम लिखते नहीं है, हम जो कहते हैं वह कानून है। इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि यह फेक वीडियो है। आज कल नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका दुरुपयोग भी किया जा रहा है। कोई यू-ट्यूब चैनल है उसमें इस तरह की हरकत की गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


