कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Feb 28, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले आलोक गोस्वामी से रंगदारी मांगने वाले आफताब आलम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीड़ित से 30 हजार रुपये प्रति माह की मांग की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पाइपलाइन रोड से शनिवार सुबह पकड़ा।

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शनिवार को हार्डवेयर की दुकान करने वाले से रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांग रहा था। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित पाइप लाइन रोड पर आलोक गोस्वामी की हार्डवेयर की दुकान है। क्षेत्र में रहने वाला आफताब आलम दुकान मालिक से 30 हजार रुपये प्रति माह की मांग कर रहा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी को शनिवार सुबह पाइप लाइन रोड से गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



