दो वार्ड में पांच करोड़ रुपये के कार्य का शिलान्यास
लोनी नगर पालिका चेयरमैन ने सोमवार को वार्ड 32 और 49 में लगभग पांच करोड़ 20 लाख की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास की बात करते हुए उन्होंने सभी वार्डों में...

लोनी। लोनी नगर पालिका चेयरमैन ने सोमवार को पालिका परिषद के वार्ड 32 व वार्ड 49 में करीब पांच करोड़ 20 लाख की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विकास कार्यों का शिलान्यास होने से लोगों में हर्ष का माहौल रहा। लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने क्षेत्र के वार्ड 32 व 49 ब्रज विहार, राम विहार, कावेरी सिटी, गढी शब्लू, अमन गार्डन और अशोक विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स व आर सी सी नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर सभासद विजयपाल, सभासद मुमताज, नौशाद सैफी, बहादरा कसाना, श्रीपाल, सुभाष कसाना, सुमित शर्मा, हाजी बाबू कुरैशी, कयूम, लियाकत, नन्हे, शकील धामा, रियाज, ताहिर, इमरान, अनिल शर्मा, नैना, रूबी, चमन शर्मा, अनुज प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




