Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण करने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक का अपहरण कर उसे बंथला नहर के पास फेंका गया। युवती के परिवार ने युवक पर हमला किया और उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।

Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण करने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युवक के साथ मारपीट कर घर के सामने से अपहरण करने के बाद बंथला नहर पर फेंकने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहने वाले संदीप का दूसरी कॉलोनी में रहने वाली युवती से साढ़े चार वर्ष से प्रेम प्रसंग था। युवती बुधवार सुबह घर से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा उसके प्रेमी को फोन करने पर पता चला था कि युवती उसके घर पर है। जिसके बाद परिजन कार व बाइक से युवक के घर पहुंचे।

आरोप है कि परिजनों ने युवक को बाहर बुलाकर मारपीट की और उसे अगवा कर कार में ले गए थे। पुलिस का दबाव बढ़ने पर युवक को बंथला नहर के पास फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर युवती के पिता समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। युवती को नारी निकेतन भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण करने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर