Ghaziabad News: आबादी के बीच खुले नाले से हादसे का खतरा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: राजेंद्र नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क के पास खुले नाले के कारण स्थानीय लोगों में दुर्घटना का डर बढ़ गया है। सुरक्षा दीवार की कमी और बारिश के बाद गड्ढों से लोग परेशान हैं। निवासियों ने नगर निगम से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Ghaziabad News: आबादी के बीच खुले नाले से हादसे का खतरा

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क से सटे खुले नाले के कारण स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। नाले के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने और बारिश के बाद सड़क के पास गड्ढे बनने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पार्क में टहलने आते हैं, वहीं बच्चे भी आसपास खेलते हैं। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने और सड़क किनारे हुए मट्टी के कटाव को भरने की मांग कई बार नगर निगम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बताया कि बारिश के कारण नाले के किनारे की मिट्टी धंसने लगी है, जिससे सड़क भी कमजोर हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से जल्द सुरक्षा दीवार बनाने, गड्ढों को भरने और नाले के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। वहीं मोहन नगर जोनल प्रभारी आशीष त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।