Local MLA Expresses Anger Over Waterlogging Without Rain on Delhi-Saharanpur Road दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जलभराव पर नाराजगी जताई, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsLocal MLA Expresses Anger Over Waterlogging Without Rain on Delhi-Saharanpur Road

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जलभराव पर नाराजगी जताई

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिना बारिश के जलभराव पर नगर पालिका अधिकारियों से नाराजगी जताई। बलराम नगर गेट से दो नंबर बस स्टेंड तक जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। विधायक ने मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 11 Sep 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जलभराव पर नाराजगी जताई

लोनी। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बिन बारिश हुए जलभराव पर विधायक ने गुरुवार को नगर पालिका अधिकारियों पर नाराजगी जताई। विधायक के निर्देश पर नगर पालिका अधिकारी समस्या के समाधान में जुट गए। क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर गेट से दो नंबर बस स्टेंड तक बिन बारिश जलभराव हो रखा है। मार्ग पर हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मौके का निरीक्षण किया। मार्ग पर हुए जलभराव को देखकर विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की।

जिस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।